केवरा के डेयरी फार्म में 38 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 9 अक्टूबर की दरमियानी रात ग्राम केवरा के डेयरी फार्म में 38 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक गणेश सिंह मरकाम पिता जीत राम मरकाम उम्र 38 वर्ष ग्राम केवरा निवासी जो अपने परिवार से अलग होकर ग्राम केवरा निवासी उमाशंकर के भुइया टिकरा डेयरी फॉर्म में अकेले रहता था।10 अक्टूबर की सुबह गांव का युवक शैलेंद्र पिता चमरू राम डेयरी फार्म पहुंचा तो देखा कि गणेश सिंह मरकाम लूंगी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है जिसकी सूचना लखनपुर थाने तथा मृतक के परिजनों को दी गई। लखनपुर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी।

ass

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours