तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर स्वास्थ्य अमला के द्वारा 10 अक्टूबर दिन शनिवार को कोविड-19 सघन सर्वे अभियान के तहत लखनपुर ,ग्राम अंधला, हंसडांड ,माज़ा लोसगी, कटिन्दा में 208 लोगों का एंटीजन मेथड तथा 191 लोगों का आरटी पीसीआर मेथड से सैंपल लिया गया जांच उपरांत लखनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 12 के कांग्रेसी पार्षद सहित लखनपुर थाना के की एक महिला आरक्षण तथा 10 पुरुष आरक्षक कोरोना संक्रमित मिले हैं। एंटीजन मेथड में 196 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य अमला के द्वारा सभी कोरोना संक्रमित मरीज को होम आशोलेट कर दवाई का वितरण का उपचार शुरू कर दिया गया है। उक्त जानकारी कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ विनोद भार्गव के द्वारा दी गई है
क्षेत्र में जिस तरह से कोरोना संक्रमण काफी तेज गति से बढ़ रहे हैं इसे देखते हुए बैंक बाजार एवं शासकीय कार्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोरोना से बचाव के सभी उपायों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। थाना मैं अभी भी आधे से अधिक प्रधान आरक्षक सहायक उप निरीक्षक निरीक्षक के आला अधिकारियों का करोना जांच नहीं हो पाया है जिसके चलते कोरोना संक्रमण की और भी पॉजिटिव मामले सामने आ सकते हैं तथा विगत दिनों लखनपुर थाना सील किया गया।
as

+ There are no comments
Add yours