तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मजा में दिन शनिवार को रात्रि लगभग 7-8 बजे पति कपिल मुनि कवर ने अपनी प्रसूता पत्नी सहेतरी उम्र 25 वर्ष को मामूली घरेलू विवाद को लेकर बेदम पिटाई कर दी गई जिसकी हालत नाजुक देखते हुए पशुता पत्नी के उपचार के लिए संजीवनी 108 को सूचना दिया गया जिसके उपरांत लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया उपचार प्रसूता सहोतरी पति कपिल मुनि उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मजा की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने इसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रिफर किया गया।
वही पूरे मामले में अभी तक उक्त आरोपी पति के खिलाफ परिजनों ने अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है चुकी इस तरह की घटनाओ में महिलाओ प्रति हो रहे घरेलू हिंसा को रोकथाम के लिए उक्त आरोपी पति के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही भी होना चाहिए जिससे इस तरह के घरेलू हिंसा को बढ़ावा ना मिल सके और क्षेत्र में प्रसूति महिला जो अपने नवजात शिशु के साथ अपने आप को अपने पति के सामने बेदम पिटाई खाने पर मजबूर हो गई इस तरह से हैवानियत करने वाले पति के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाना चाहिए जिससे इस तरह की घटना की पुनवर्ती ना हो सके इस तरह का मामला आए दिन ग्रामीण क्षेत्र में अक्सर शराब के नशे में धुत पति के द्वारा मारपीट की जाती है कई महिलाओं को जान भी गंवानी पड़ जाती है।
as

+ There are no comments
Add yours