ashok singh
तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, उक्त कार्यक्रम में लोगों से अपील की गयी कि मानसिक रोग के लक्षण जानने पहचानने के बाद डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें । इस वर्ष विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की थीम सभी के लिए मानसिक स्वास्थ्य रखी गई है ।
संगोष्ठी में नोडल डा शुभाशीष करन ने मानसिक स्वास्थ्य पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा ,”सामाजिक व्यवहार में उग्रता का प्रदर्शन मानसिक तनाव का लक्षण है,डिप्रेशन को अनदेखा नहीं करना चाहिए और तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए, इसके लिए घर परिवार और समाज के लोगों को भी जागरूक रहना होगा।“
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के संगोष्ठी में मनोरोग पर प्रकाश डालते हुए सीएमएचओ डा रामेश्वर शर्मा ने कहा,” वर्तमान में युवाओं के मानसिक रोग की समस्या सामने आ रही है जिसका प्रमुख कारण, मानसिक रोगों के प्रकार, बचाव, रोकथाम एवं निवारण के विषय में जानकारी नही होना है। उन्होंने बताया युवा पीढ़ी के साथ समस्या अधिक है। लगातार तनाव भरे माहौल में कार्य करना, लक्ष्य पूरे करने का दबाव और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति मन मस्तिष्क पर गहरा दबाव बनाती है।“सभी के लिए मानसिक स्वास्थ्य थीम बदलते विश्व में युवा पीढ़ी और मानसिक स्वास्थ्य के अंतरसंबंधों पर विमर्श के लिए प्रेरित करती है।“
जिला स्वास्थ समिति कोरिया द्वारा अपील के जरिये लोगो को मानसिक रोग के लक्षण मिलने पर तुरंत ही चिकित्सक से संपर्क करने की बात कही गयी है। मानसिक रोग किसी को भी हो सकता है मानसिक रोग जब भेदभाव नहीं करती तो हम क्यों करें । मानसिक रोग ना विचित्र है ना कलंक, यदि समय से पता चल जाए तो मानसिक रोग का इलाज संभव है । किन्तु इसके लिए हमें जनसमुदाय में जागरूकता लाने की आवश्यकता है |
जाने मानसिक रोग के लक्षण
नींद ना आना या देर से नींद आना, उदास या मायूस रहना, चिंता घबराहट उलझन आदि रहना, किसी कार्य में मन ना लगना ,आत्महत्या का विचार आना, उल्टा सीधा बोलना गाली गलौज करना ,गुस्सा बहुत अधिक आना, बेहोशी के दौरे आना ,किसी प्रकार का नशा करना ,बेवजह शक से ग्रसित रहना ,सर दर्द या भारीपन बना रहना, ,आवश्यकता से अधिक सफाई अथवा एक ही कार्य बार बार करना |
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की जिला ईकाई के अंतर्गत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सभी विकासखण्डो में संगोष्ठी काआयोजन किया गया । जिला मुख्यालय में आयोजित संगोष्ठीजिला नोडल अधिकारी डा शुभाशीष करन, डॉ एच एस सेण्डे, डॉ योगेंद्र चैहान, डॉ शालिनी शर्मा,डॉ भास्करमिश्रा, डॉ स्वाति बंसरिया, डॉ आरती, डॉ अनिता बखला,आरपी गौतम,सुधाश श्रीवास्तव, रंजीत एवम जिला चिकित्सालय के नर्सिग स्टाफ व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
as


+ There are no comments
Add yours