तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर स्वास्थ्य अमला के द्वारा 11 अक्टूबर दिन रविवार को कोविड-19 सघन सर्वे अभियान के तहत लखनपुर थाना और पुलिस चौकी कुन्नी में 58 पुलिस कर्मी और ग्रामीणों का एंटीजन मेथड तथा 36 लोगों का आरटी पीसीआर मेथड से सैंपल लिया गया जांच उपरांत लखनपुर नगर थाना के थाना प्रभारी ,सहायक उपनिरीक्षक प्रधान आरक्षक ,आरक्षक सहित 6पुलिस कर्मी लखनपुर थाना के आरक्षक कोरोना संक्रमित मिले हैं। एंटीजन मेथड में 52 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य अमला के द्वारा सभी कोरोना संक्रमित मरीज को होम आशोलेट कर दवाई का वितरण का उपचार शुरू कर दिया गया है। उक्त जानकारी कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ विनोद भार्गव के द्वारा दी गई है
वहीं लखनपुर में जिस गति से करोना वायरस मुझे देखते हुए आज भी सोशल डिस्टेंसिंग सहित फेस मास्क का उपयोग नहीं किया जा रहा है।
as


+ There are no comments
Add yours