विधायक गुलाब कमरो ने 8 और स्कूलों के मरम्मत कार्य हेतु 20 लाख की राशि की दी सौगात

Estimated read time 0 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

शिक्षा के प्रति सवेंदनशील सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के 8 और स्कूलों में मरम्मत कार्य के लिए 20 लाख रुपये की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति दिलाई है ! भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो के अथक प्रयास से राज्य शासन(स्कूल शिक्षा विभाग) द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक स्कूलों में अहाता, मरम्मत व जीर्णोध्दार निर्माण कार्य के तहत भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के 8 स्कूलों के लिए राशि स्वीकृत की गई है! जिसमें प्राथमिक शाला ठकुरहथी सोनहत में अहाता निर्माण हेतु 5 लाख, प्राथमिक /माध्यमिक शाला साल्ही में अहाता निर्माण हेतु 5 लाख, माध्यमिक शाला पसौरी में अहाता निर्माण के लिए 5 लाख, प्राथमिक शाला हर्रीटोला घुटरा में मरम्मत कार्य हेतु 1 लाख, प्राथमिक शाला बिहारपुर में मरम्मत कार्य के लिए 1 लाख, प्राथमिक शाला ढुलकु में मरम्मत कार्य के लिए 1लाख, प्राथमिक /माध्यमिक शाला साल्ही में शौचालय मरम्मत हेतु 1 लाख,

प्राथमिक शाला बरहोरी में मरम्मत कार्य के लिए 1 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
विधायक गुलाब कमरो के प्रयास से कलेक्टर कोरिया द्वारा प्रदान की गई है ! वही एक दिन पहले ही विधायक गुलाब कमरो की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा 34 ग्राम पंचायतों में स्कूलों के मरम्मत हेतु 28 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी !

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours