भाजपा और भाजपा की बी टीम के द्वारा 15 वर्ष तक मरवाही को विकास से वंचित रखा
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का सर्वांगीण विकास छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . रायपुर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मरवाही विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ के.के. ध्रुव के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार आरंभ कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज 17 अक्टूबर को मरवाही विधानसभा उपचुनाव में जनसंपर्क कार्यक्रम सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत लोहारी, 11 बजे कटरा, दोपहर 12 बजे बेलझिरिया, दोपहर 1 बजे उषाढ़, दोपहर 2 बजे गुम्माटोला, दोपहर 3 बजे बरौर, शाम 4 बजे टिकठी, शाम 5 बजे बगडार, शाम 6 बजे तेन्दुमुड़ा और रात्रि 7 बजे कछार में जनसंपर्क किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 18 अक्टूबर को मरवाही विधानसभा उपचुनाव में जनसंपर्क कार्यक्रम सुबह 10 बजे वनाडोंगरी, सुबह 11 बजे गनैया, दोपहर 12 बजे झिरियाटोला, दोपहर 1 बजे परासी, दोपहर 2 बजे चंगेरी, दोपहर 3 बजे करहनी, शाम 4 बजे डडिया, शाम 5 बजे पोंडी, शाम 6 बजे पिनौची और रात्रि 7 बजे मालाडांड में जनसंपर्क करेंगे।
as
मरवाही विधानसभा चुनाव के घोषित होने के बहुत पहले से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम लगातार गौरेला, पेंड्रा और मरवाही का दौरा कर रहे और उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क भी स्थापित किया और कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विकास कार्यो और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संगठनात्मक सक्रियता के परिणामस्वरूप मरवाही के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस बार विशेष उत्साह का संचार हुआ है। भाजपा और भाजपा की बी टीम ने 15 वर्ष तक मरवाही को विकास से वंचित रखा। 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद गौरेला पेंड्रा मरवाही को जिला बनाया गया और इस क्षेत्र के विकास कार्य को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

+ There are no comments
Add yours