सूरजपुर पुलिस ने चोरी के मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

दिनांक 14 को ग्राम डुमरिया निवासी तुलेश्वर राजवाड़े ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 13 अक्टूबर की रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घर के अंदर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर सहित अन्य वस्तुओं कीमत 37 हजार 9 सौ रूपये को चोरी कर लिया, रिपोर्ट पर अज्ञात के विरूद्व धारा 457, 380 के तहत अपराध पंजीबद्व किया है। दूसरे मामले में दिनांक 16.10.2020 को ग्राम नरेशपुर निवासी साथराम चैधरी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने मकान में 05 अगस्त को ताला लगाकर ससुराल गया था जो पिछले दिन इसके भाई सुखराम ने फोन कर बताया कि रात में कोई अज्ञात चोर घर में चोरी किया है तब यह अपने घर आकर देखा तो आलमारी में रखा 10 हजार नगदी रकम, कांस का थाली व लोटा कुल 12 हजार रूपये की चोरी किया है। रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्व धारा 457, 380 के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया।
             चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने थाना प्रभारी को चोरी के मामले में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। तुलेश्वर के घर हुए चोरी के मामले की जांच विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर संदेही सहदेव देवांगन पिता जागर साय देवांगन उम्र 25 वर्ष ग्राम डुमरिया, को तलब कर पूछताछ करने पर तुलेश्वर राजवाड़े के घर अपने एक साथी के साथ मिलकर चोरी कर आपस में बटवारा करना स्वीकार किया। जिसके निशानदेही पर एलसीडी टीव्ही 1 नग, रिसिवर 3 नग, कांस का लोटा 1 नग, साड़ी 1 नग जप्त कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। मामले में 1 आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है। दूसरे मामले में नरेशपुर के साधराम के यहां हुए चोरी के मामले में संदेही हीरूलाल पिता स्व. ललुआ राम हरिजन उम्र 30 वर्ष निवासी नरेशपुर को तलब कर पूछताछ करने पर अ�

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours