तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरोना काल में भी बैकुन्ठपुर के जंगल से तस्करों द्वारा पेड़ों की कटाई की जा रही है। इस काम में तस्करों का साथ ग्रामीण का साथ लेकर बैकुन्ठपुर शहर के फर्नीचर दुकान बखूबी दे रहे हैं। कई मौकों पर वे वन विभाग या पुलिस के हत्थे चढ़ जाते हैं, लेकिन इन दिनों वन विभाग द्वारा गांवों में छापामार कार्रवाई की जा रही है।
इस दौरान बैकुन्ठपुर वन मण्डल के बैकुन्ठपुर वन परिक्षेत्र के लटमा ग्राम में वन अमले ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। इस दौरान उन्होंने अवैध साल चिरान लोड पिकअप को जब्त कर 3 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। पिकअप में 66 नग साल का चिरान लोड था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

16 अक्टूबर को बैकुन्ठपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत वन अमले को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पंचायत लटमा में पिकअप में अवैध रूप से साल चिरान को बैकुन्ठपर लाया जा रहा है। इस पर वन अमले ने मौके पर दबिश देकर पिकअप से 66 नग साल चिरान जब्त कर 3 आरोपी जिसमें वाहन चालक अंशु शर्मा, वाहन चालक प्रमोद यादव, परिचालक नगेन्द्र कुमार यादव निवासी बैकुन्ठपुर के बताये जा रहे हैं ।

इन धाराओ के तहत कार्यवाई
इस पूरी कार्रवाई के दौरान पिकअप वाहन क सीजी 16 सी एल 3260 को 66 नग चिरान बल्ली जोकि 0.810 घन मीटर बताया जा रहा है। इसे जप्त किया इस दौरान वाहन मालिक समेत वाहन चालकों पर भारतीय वन अधिनियम की धारा 1927 की धारा 42 एक व छत्तीसगढ़ वनोपज व्यापार अधिनियम 1969 की धारा 16 के तहत कार्रवाई की गई है।
पूरी कार्रवाई में ये रहे शामिल
इस दौरान पूरी कार्रवाई में बैकुंठपुर वन परिक्षेत्र के वन परीक्षेत्र अधिकारी अखिलेश मिश्रा के अलावा वनपाल मंगल सिंह वनरक्षक सुधाकर पुरी छत्रपाल एवं विनीत कुमार मिश्रा वनरक्षक शामिल रहे।
as

+ There are no comments
Add yours