भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक कल 19 को होगी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क .  रायपुर

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक कल 19 अक्टूबर को होगी। बैठक में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय से प्रदत्त जानकारी के मुताबिक इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष व सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक के लिए कार्यसमिति के सभी सदस्यों को लिंक भेजी जा रही है, जिसके जरिए वे बैठक की कार्यवाही में हिस्सा ले सकेंगे। बैठक 19 अक्टूबर की सुबह 11 बजे शुरू होकर शाम 05 बजे तक चलेगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय समेत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद (राज्यसभा) डॉ. (सुश्री) सरोज पांडेय , सांसद राम विचार नेताम , बृजमोहन अग्रवाल , नारायण चंदेल समेत सभी वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours