अनूसुचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, शिक्षा महाविद्यालय, डाईट, आई.टी.आई., पाॅलिटेक्निक एवं नर्सिंग काॅलेजों के संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जिनको विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण की पात्रता है को सूचित किया गया है कि शिक्षा सत्र 2020-21 हेतु आॅनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के आवेदन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाईट पर आॅनलाईन की जा रही है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थी द्वारा नवीन एवं नवीनीकरण के आॅनलाईन आवेदन हेतु 30 नवम्बर तक, ड्राॅफ्ट प्रोपोजल लाॅक करने हेतु 10 दिसम्बर तक तथा सेंक्शन आॅर्डर लाॅक करने हेतु 20 दिसम्बर 2020 तक की तिथि निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त संस्थाओं को केवाईसी जमा करने हेतु 10 जनवरी 2021 तक का समय दिया गया है

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours