सामूहिक खेती से छः महीने में किसानो ने कमाए 13 लाख, केवीके का प्रयास

Estimated read time 1 min read


तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया दवारा छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी योजना- नरवा, गरुवा, घुरुवा अऊ बाड़ी अंतर्गत सामूहिक बाड़ियों के कृषकों को शकरकंद कटिंग व लेमन ग्रास स्लिप्स प्रदाय करने उपरांत प्राप्त राशि के चेक वितरण कार्यक्रम में उपस्थित विधायक बैकन्ठपुर व संसदीय सचिव खादी व ग्रामोउद्योग अम्बिका सिंह देव, कलेक्टर कोरिया, अन्य गणमान्य अतिथि तथा कोरिया जिले के परम आदरणीय सामूहिक बड़ी से आए समस्त कृषक बंधू जन का कार्यक्रम में उपस्थित थे।
कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया दवारा जिला प्रशासन के सहयोग से सामूहिक बडियों क्रमशः दुधनिया, लाई, उमझर, तिलवंडांड, शिवगढ,़ तारबहरा व विश्रामपुर में करोना काल अप्रैल व मई में सामूहिक बडियों के कृषकों के सहयोग से इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से आयातित शकरकंद की उन्नत प्रजातियों श्री भद्रा, श्री रत्ना, इंदिरा नारंगी, इंदिरा मधुर, छत्तीसगढ़ नारंगी इत्यादि की लगभग 1.5 लाख कटिंग को लगाया गया है। साथ ही साथ लेमन ग्रास की उन्नत प्रजाति कावेरी को भी 24 एकड़ में लाई व दुधानिया में लगाया गया है।


उद्यानिकी विभाग को इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर एवं कृषकों की सामूहिक बडियों से कृषि विज्ञान केंद्र के तकनिकी मार्गदर्शन में कुल छः लाख पैंसठ हजार शकरकंद कटिंग की आपूर्ति की गयी है। सामूहिक बाड़ी के कृषकों को कुल राशि रूपए 11.63750 लाख प्रदाय की जा रही है इसी तरह लेमन ग्रास से अभी तक लगभग 20 लीटर सुगन्धित तेल निकला जा चूका है तथा लाई व दुधानिया के सामूहिक बाड़ी के कृषकों को 2.12600 लेमन ग्रास स्लिप्स उद्यानिकी विभाग को आपूर्ति करने हेतु कुल राशि रूपए 1.59450 प्रदाय की गयी हैै। 43000 शकरकंद कट्टिंग्स अंबिकापुर उद्यानिकी विभाग को दुधानिया व उमझर की सामूहिक बाड़ी से प्रदाय की गयी है जिसकी राशि रूपए 75250 सामूहिक बाड़ी के कृषकों को भविष्य में प्रदाय की जावेगी।
अगले साल सामूहिक बाड़ी के कृषकों द्वारा लगभग 25 लाख शकरकंद कटिंग व 10 लाख लेमन ग्रास स्लिप्स पुरे राज्य को आपूर्ति की जावेगी जिससे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के सहकारिता से विकास अवधारणा व स्व रोजगार से स्व उद्यमिता के नारे को कोरिया जिले के कृषकों द्वारा किसान उत्पादक संगठन के माध्यम से बुलंद किया जावेगा।
राशि रूपए 3.32500 लाख से कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया, किसान उत्पादक संगठन व कृषकों के आपसी सहमति उपरान्त 1000 क्विंटल शकरकंद कोरिया जिले के कृषकों से क्रय कर शकरकंद आटा व शकरकंद चिप्स को बनाकर विक्रय किया जायेगा। कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया दवारा राशि रूपए 4.98750 लाख से लाख खरीदी कर उसका प्रसंकरण ग्राम सरभोका में किया जाये।
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में सामूहिक बाड़ी विकास की संकल्पना को साकार करने के लिए कृषकों को संगठित कर घरों के समीप पडत भूमि की जोतों को सामूहिक रूप से मिलाकर मनरेगा के अनुमेय कार्य पडत भूमि विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सगंध फसलों सब्जियों का बीज उत्पादन की खेती को जिला कोरिया में बढ़ाने हेतु स्थापित फलदार पौधों की मातृवाटिका में अंतरवर्तीय खेती के रूप में क्रियान्वित किया जा रहा है, साथ-साथ कृषि विज्ञान केंद्र, कोरिया वरिष्ठ वैज्ञानिक, वैज्ञानिक एवं कार्यालीन स्टाफ सम्मिलित हुआ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours