तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली से प्रायोजित एवं छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना वर्ष 2019-20 अंतर्गत सी-प्रमाण पत्र परीक्षा में 10 स्वयं सेविकाओं ने सफलता अर्जित की है। नीरा-ओ डी एफ में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका। ज्योति-स्वच्छता जागरूकता अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका। बिंदु-स्वास्थ्य जागरूकता का मूल्यांकन, ग्राम तमजीरा के संदर्भ में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका। उर्मिला-स्वच्छता जागरूकता अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका। अल्फा बड़ा-नरवा, गरवा, घुरवा एवं बारी को बचाने में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका। शक्ति राजवाड़े-प्लास्टिक उन्मूलन में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका। निशा सिंह कमरो-स्वच्छता जागरूकता अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका। आरती कुंज-स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका। सावित्री राजवाड़े-प्लास्टिक उन्मूलन में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका। किरन-मद्यपान उन्मूलन के मूल्यांकन के संदर्भ में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका।

विषय पर अपना प्रोजेक्ट रिपोर्ट संत गहिरा गुरू विष्वविद्यालय अंबिकापुर को प्रस्तुत किया था। विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त परीक्षक द्वारा प्रोजेक्ट रिपोर्ट का मूल्यांकन किया जाकर उसी विषय पर आॅनलाईन मौखिक परीक्षा हेतु पात्र घोषित किया गया। परीक्षा आयोजन पश्चात सफल स्वयं सेवकों के नाम घोषित किये गये। छत्तीसगढ़ शासन ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को देखते हुए कुछ शासकीय सेवाओं में सी प्रमाण पत्र धारकों को प्राथमिकता के साथ-साथ पांच अंक अधिभार देने का आदेश प्रसारित किया है। इसके अलावा उच्च कक्षाओं में प्रवेश में अधिभार अंक देने का आदेश भी प्रसारित किया है। उक्त दसों स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना का सी प्रमाण पत्र परीक्षा उत्तीर्ण करने पर कार्यक्रम समन्वयक डाॅ अनिल कुमार सिन्हा एवं जिला संगठक प्रो एम सी हिमधर तथा महाविद्यालय की प्राचार्य सह कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. रंजना नीलिमा कच्छप, डाॅ. कामिनी, के जेड उस्मानी, रितेश गुप्ता ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
as

+ There are no comments
Add yours