लखनपुर क्षेत्र में कोरोना का कहर जारी क्षेत्रवासियों ने शासन प्रशासन से लॉकडाउन कराए जाने की मांग
तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत 24 अक्टूबर को 15 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ है स्वास्थ्य अमला से मिली जानकारी के मुताबिक 21 अक्टूबर को 96 लोगों का आरटी पीसीआर मैथड से सैम्पल लेकर जांच के लिए जिला मुख्यालय अम्बिकापुर भेजा गया था। 23 अक्टूबर की देर शाम 9 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जिसमें अम्बिकापुर निवासी एक ही परिवार के 6 सदस्य तथा ग्राम लहपटरा से 1 लखनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 8 में 2 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं तो वहीं लखनपुर स्वास्थ्य अमला के द्वारा 24 अक्टूबर को 78 एंटीजन तथा 72 आर टी पीसीआर मैथड से सैंपल लिया गया जिसमें वार्ड क्रमांक 09 से 3 कोरोना संक्रमित ग्राम अंधला से 2 जूना लखनपुर से एक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं जिन्हें दवाई देकर उपचार शुरू किया गया उक्त जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बी एम ओ डॉक्टर पी एस केरकेट्टा तथा कोविड19 नोडल अधिकारी विनोद भार्गव के द्वारा दी गई है।
as

+ There are no comments
Add yours