22 महीनों में ही विफल हो गयी राज्य सरकार विकास विरोधियों को जवाब देने का समयः विष्णुदेव साय

Estimated read time 1 min read


तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क .  रायपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस विकास विरोधी पार्टी है। अब सही समय आ गया है कि विकास विरोधियों को करारा जवाब दिया जाये। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस को लेकर जन आक्रोश है तो मरवाही की जनता में भी कांग्रेस के प्रति आक्रोश जनता में देखने को मिल रहा है। जनता 3 नवम्बर को मतदान के माध्यम के कांग्रेस को निश्चित जवाब देगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मड़ई,अमारू,नेवरी,बेलपत में चुनाव सभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी डॉ.गंभीर सिंह को समर्थन देने की अपील की है।उनके साथ पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा एवं पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े भी उपस्थित थे।
जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही केवल विकास के नाम पर चुनाव लड़ती है कांग्रेस का चरित्र 21 महीने में ही दिखने लगा है कोई भी घोषणा पूरी नही हो रही है और फिर मरवाही में नया घोषणा पत्र तैयार हो गया है चारों ओर अराजकता का माहौल है।
भाजपा ने जो कार्य किया है घर-घर, गली-गली,गांव-गांव भाजपा का काम दिखता है। इस दैरान उनके साथ जोगेश लाम्बा,समीरा पैकेरा, नीरज जैन, राकेश दीक्षित, लालजी सोनी सहित पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी,आमजन मौजूद थे।

ss

as

asas

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours