तहकीकात न्यूज @ सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ
दुर्गा पूजा देखने गयी नाबालिग को जंगल में ले जा कर सामूहिक बलात्कार करने के चार आरोपी को गिरफ्तार करने में स्थानीय पुलिस को मिली कामयाबी । पुलिस अधीक्षक कोरिया चंद्र मोहन सिंह ने मनेंद्रगढ़ पुलिस स्टेशन में पत्रकारों के सामने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 24 अक्टूबर को पीडिता अपने परिवार के साथ दुर्गा पूजा देखने शिवधारा बिहारपुर मंदिर गयी थी। जहाँ रात्रि 11 बजे मंदिर से कुछ दूर अपने मामा के लड़के से बात कर रही थी। तभी वहाँ चारों आरोपी पहुँच कर बोले यहाँ क्या कर रही हो इसके बाद नाबालिग को उठा कर जंगल में ले जा कर जबरन सामूहिक बलात्कार किया इस आशय कि रिपोर्ट पर अपराध क्र.362/2020 धारा 376(घ )(क ) (2) (ढ) भा. द. वि. एवं पास्को एक्ट की धारा 4, 6 पंजीबद्ध किया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तीन टीम बना कर रिपोर्ट के पांच घंटे के अंदर आरोपियों को बिजुरी मध्य प्रदेश , केल्हारी व बिहार पुर में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया ।आरोपीयों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रहे है।
as

+ There are no comments
Add yours