कोरोना का डर लोग ले रहे झोलाछाप डाक्टरों का सहारा

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


जिले के ग्रामिण क्षेत्रो में झोलाछाप डाक्टर बिना पंजीयन के क्लीनिक चला रहे हैं। इन दिनों मौसम से संबंधित सहित अन्य बीमारियों से बड़ी संख्या में लोग पीड़ित हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण के कारण कुछ लोग इन दिन अस्पताल जाने से बच रहे हैं। ऐसे में कई लोग बिना डिग्री वाले इन झोलाछाप डॉक्टारों से ही इलाज करा रहे है। कोरोना के मरीजों के मामले में यह स्थिति सामने भी आई है।
जब संक्रमित मरीज ने सरकारी अस्पताल में दिखाने से पहले निजी क्लीनिक या झोलाछाप डाक्टरों से उपचार कराया, ऐसे में मरीजों की जान पर भी बन आती है। सरकारी अस्पताल में डाक्टर, स्टाफ व संसाधनों की कमी है। वहीं दूसरी ओर वर्तमान में सिर्फ कोरोना से पीड़ितों पर ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्या होने पर लोगों को निजी क्लीनिक या झोलाछापों का ही सहारा लेना पड़ रहा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours