धान की कटाई के लिए नहीं मिल रहे मजदूर, किसान चिंतित

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


अंचल के अधिकांश क्षेत्र में धान की फसल तैयार हो गई है। कटाई के लिए मजदूर नहीं मिलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि साधन संपन्ना कई किसान हैं जिन्हें मजदूर ही नहीं मिल पा रहे हैं। जिनका धान का रकबा अधिक है वे हार्वेस्टर या अन्य साधन से धान कटाई करा रहे हैं लेकिन धान कटाई के लिए खेतों में कई जगह पानी भरे होने की वजह से धान के भीतर गीलापन होने के कारण हार्वेस्टर नहीं घुस पा रहा है। ऐसी स्थिति में वह मजदूर ढूंढ रहे हैं। किसान बड़े रकबा में धान की फसल लिए थे। जिससे फसल समय पर तैयार हो गया है। हालांकि बेमौसम बारिश के चलते धान की फसल को थोड़ा नुकसान भी हुआ है।

इसे लेकर वे अब पक चुके धान के फसल की कटाई कराने में लगे हुए हैं लेकिन इसके लिए भी उन्हें मजदूर नहीं मिल रहा है। इससे फसल कटाई कार्य अधर में लटक गया है। ऐसे में किसान अपने परिजनों के साथ फसल कटाई करने विवश है क्योंकि मौसम परिवर्तन के चलते आसमान में बादल छा रहे हैं। ऐसे में यदि बारिश होती है तो उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours