तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली से प्रायोजित एवं छ.ग. शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना वर्ष 2019-20 अंतर्गत सी प्रमाण-पत्र परीक्षा में पं. ज्वाला प्रसाद उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय पटना के 3 स्वयंसेवकों ने सफलता अर्जित की है। इनमें आशीष कुमार कुशवाहा ने मद्यपान उन्मूलन हेतु रासेयो के प्रयास, ममता सिंह ने कृषक उन्नत पहल में रासेयो की भूमिका, साधना कुशवाहा ने महिला एवं प्रौढ़ साक्षरता बढ़ाने में रासेयो की भूमिका विषय पर अपना प्रोजेक्ट रिपोर्ट संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ को प्रस्तुत किया था। विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त परीक्षक द्वारा प्रोजेक्ट मूल्यांकन एवं बाह्य परीक्षक के द्वारा ऑनलाइन मौखिक साक्षात्कार लिया गया।

छ.ग. शासन ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को देखते हुए शासकीय सेवाओं में ‘सी’ प्रमाण-पत्र धारकों को प्राथमिकता के साथ-साथ 5 अंक अधिभार देने का आदेश प्रसारित किया है। साथ ही महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए 4 अंको का अधिभार दिया जा रहा है। तीनों स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना का ‘सी’ प्रमाण-पत्र परीक्षा उत्तीर्ण करने पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, जिला संगठक प्रो. एम.सी. हिमधर, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आई.एल. देवांगन, कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शिवशंकर राजवाड़े, कार्यक्रम सहायक रोहित कुमार साहू, डॉ. बरखा सिंह, दुर्गावती राजवाड़े, स्वयंसेवक बिहारी लाल, जितेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, रुपाली, सीमा, सरस्वती, रनिया, आंचल, संतोष, सुरज, दिव्या, मीना, मनोज, अजय, भुपेंद्र, योगेश ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

as

+ There are no comments
Add yours