भाजपा प्रत्याशी व भाजपा के स्टार प्रचारकों ने मांगा जनसमर्थन

Estimated read time 1 min read

0 अपनों के बीच आपका अपना हमेशा साथ रहेगा : डॉ.गंभीर सिंह

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क .  रायपुर 

गौरेला। मरवाही विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह ने कहा है कि मरवाही हम सबका परिवार जैसा है। हमेशा अपनों के बीच बेटे की तरह सेवा करने के संकल्प के साथ ही आपके बीच हूँ और हमेशा रहूंगा। डॉ. सिंह ने कहा कि भाजपा ही विकास का एक भरोसेमंद विकल्प है।

भाजपा प्रत्याशी डॉ. सिंह ने भरोसा दिलाया कि मरवाही की दिशा और दशा में सकारात्मक व सार्थक बदलाव के लिये हम सब एकजुटता होकर काम करेंगे। मरवाही के समग्र विकास के लिये संकल्प लेने की जरूरत है। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि आपके बीच कोई पराया नहीं, आपका अपना ही है। हमेशा अपनों की सेवा ही मेरे जीवन का लक्ष्य है। आप सबके मार्गदर्शन में मरवाही के विकास के लिए हम सब संकल्पित रहेंगे। भाजपा प्रत्याशी डॉ. सिंह ने मंगलवार को पंडरीखार, पीललामार, कुदरी, झाबर, पतगवां, अड़भार, सवेरा सहित कई गांवों का दौरा कर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा।

इस दौरान पूर्व मंत्री व चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, पूर्व विधायक चम्पादेवी पावले, भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय ने भी जन चौपाल में हिस्सा लिया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours