पालीगंज में लोगों ने किया वोट का बहिष्कार

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है। पहले चरण में 16 जिलों की कुल 71 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। वहीं दांव पर हैं 1,066 उम्मीदवार, जिनकी किस्मत का फैसला पहले चरण में होना है। पहले चरण में 2.14 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। कोरोना महामारी के दौर में हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षित मतदान के लिए हर पोलिंग बूथ में गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

55 प्रतिशत तक हुआ मतदान

5 बजे तक का मतदान प्रतिशत- पटना की मोकमा सीट पर 51 प्रतिशत, बाढ़ सीट पर 52.02 प्रतिशत, बिक्रम सीट पर 53.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि भागलपुर में 52.16, लखीसराय में 55, शेखपुरा में 52, भोजपुर में 47.5, अरवल में 54, जहानाबाद में 50.99, गया में 55 प्रतिशत, नवादा में 53 प्रतिशत और जमुई में 57.51 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह सात बजे ही लोग मतदान केंद्रों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कतार में खड़े नजर आ रहे। बता दें कि पहले चरण में 952 पुरुष व 114 महिलाओं समेत कुल 1066 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें आठ मंत्री भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण के चुनाव को लेकर राज्य में 31,371 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में 2,14,84,787 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पहले चरण के मतदान में 4,45,628 नए वोटर अपना वोट डालेंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours