मरवाही उपचुनाव में मातृ शक्ति सम्मलेन रख भाजपा ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, बताया विकास और महिला विरोधी

Estimated read time 1 min read

साय, सरोज, रेणुका, विधानी, राजपूत, गोमती, हर्षिता, विभा, गंभीर ने भरी हुँकार, मांगा आशीर्वाद और समर्थन

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क .  रायपुर

मरवाही विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को मातृ-शक्ति सम्मेलन का आयोजन कर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और आह्वान किया कि मातृ-शक्ति मरवाही के राजनीतिक समर से प्रदेश में महापरिवर्तन का शुभारंभ करे और मरवाही के विकास की सूत्रधार बनकर प्रदेश को प्रेरित करे।

मातृशक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि मरवाही के विकास की सूत्रधार मरवाही की मातृशक्ति बनेगी। ये अहम् वक्त मरवाही में बदलाव लाने का है। इस दिशा में मातृशक्ति का हमें आशीर्वाद व समर्थन चाहिये। श्री साय ने कहा कि प्रदेश की सरकार सबको धोखा देकर सत्ता सुखा भोगने में लगी है। इस जनविरोधी सरकार को ज़वाब देने की जरूर है। यहां आदिवासी महिला के साथ जो मामला सामने आया है, उस पर पर्दा डालने का काम प्रदेस सरकार ने किया है। कांग्रेस भय को विस्तार देने वाला दल है। पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व संसद सदस्य (राज्यसभा) डॉ. सरोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने सत्ता में आने बाद जो वादा किया था उसे पूरा करने में पुरी तरह से असफल है। कांग्रेस के पास अपना स्थानी प्रत्याशी भी नहीं है और मरवाही को बाहरी प्रत्याशी दे रहे है। डॉ. सुश्री पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के पास विकास के नाम पर गिनाने के लिए एक भी उपलब्धि नहीं है। प्रदेश में हमारी सरकार थी तो वह आप सबके विकास को समर्पित रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हम सबके समग्र विकास के लिये तन्मयता से जुटे हैं। हम सबको प्रधानमंत्री मोदी को मज़बूत करने की ज़रूरत है।

केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी, सत्ता में आने के बाद उन वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। इस विकास के नाम पर सत्ता के आनन्द में डूबी प्रदेश की सरकार को अब ज़वाब देने का वक़्त आ गया है। वनवासियों का भरोसा भी यह सरकार खोती जा रही है। प्रदेश में केंन्द्र की योजनाओं का लाभ आमजनों को नहीं मिल रहा है, जिसे लेकर भी प्रदेश के लोगों में आक्रोश है। रायगढ़ की भाजपा संसद सदस्य गोमती साय ने कहा कि केंद्र की हर योजना से प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर किसी को वंचित रह रही है। जो हमारा हक़ मार रही है, ऐसी सरकार को क़रारा ज़वाब देना होगा। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष पूजा विधानी ने कहा कि मातृ शक्ति हमेशा परिवर्तन की शक्तिशाली धुरी रही है। हम सभी महिला शक्ति को मरवाही में परिवर्तन और विजय का संकल्प लेने की ज़रूरत है। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार विकास विरोधी व महिला विरोधी है । इस सरकार को ज़बाव देने की ज़रूरत है। इसके लिए मरवाही में हे रहा यह उपचुनाव बेहतर और सही समय है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि जब भी मातृ-शक्ति संकल्प भाव से जुट जाये तो बदलाव होकर ही रहता है। हमको 2023 में सत्ता परिवर्तन के लिये अभी जुटना है। मरवाही का यह उपचुनाव हमारे उस संकल्प पूर्ति का शुभांरभ है। यहां से मातृशक्ति की एकजुटता से विजय जरूर होगी। भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह ने कहा कि मैं अपनी बहनों से मरवाही के विकास के लिये के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। मैं आपका भाई मरवाही के विकास के साथ बहनों के सम्मान के लिये काम करूंगा। सभा को पूर्व विधायक चंपादेवी पावले ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष समीरा पैकरा ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री व चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, महिला मोर्चे की राष्ट्रीय सचिव विभा राव, भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, पूर्व विधायक और रायपुर शहर ज़िला भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह, राखी सिंह गहलोत, शीतल शुक्ला, यशोदा मरावी, रानू रामदेव, विजया धरवैया, ममता मार्को, श्यामवती राठौर, विभा नहरेल सहित पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आमजन मौजूद थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours