एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

जिसमें वल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित करके घनश्याम सिंह महाप्रबंधक चिरमिरी क्षेत्र ने 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2020 तक मनाए जाने वाले एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2020 का शुभारंभ किया इस अवसर पर क्षेत्रीय संयुक्त संचालन समिति क्षेत्रीय कल्याण समिति व क्षेत्रीय सुरक्षा समिति के साथ-साथ विभिन्न विभागाध्यक्ष भी मौजूद थे।

आयोजन में घनश्याम सिंह ने मुख्य अतिथि की आसंदी से उपस्थित जनों को सत्य निष्ठा की सामूहिक प्रतिज्ञा दिलाते हुए सतर्क भारत समृद्ध भारत को समय की मांग बताया कोरोनावायरस संक्रमण के वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आयोजित कार्यक्रम में स्वागत संबोधन पश्चात आयोजित होने वाले कार्यक्रम का विवरण नोडल अफसर महाप्रबंधक संचालन श्री गोपाल सिंह ने दिया एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र में आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर आए महामहिम राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति माननीय प्रधानमंत्री संसदीय कार्य कोयला व खान मंत्री केंद्रीय सतर्कता आयोग भारत सरकार प्रमुख व कोल इंडिया चेयरमैन के आए संदेशों का पढन वरिष्ठ अधिकारी गोपाल सिंह एसएस सिन्हा विभूति कुमार राय प्रभाकर गोलाइट वी व्ही सिंह व एस के सेठी ने किया आयोजन में विशेष वक्ता के रूप में आमंत्रित श्री राजीव मुखर्जी ने भ्रष्टाचार पारदर्शिता व भ्रष्ट कार्यप्रणाली के नजरिये पर प्रेरक विचार प्रकट किए

आयोजन में वरिष्ठ श्रम संगठन पदाधिकारी बजरंगी शाही नूरुद्दीन देशमुख राजेश महाराज संजय सिंह रविंद्र सिंह अब्दुल सलीम हरिहर दास लालचंद भूपेंद्र सिंह वशिष्ठ पांडे मोचीराम शिव नारायण राव भगवान वरद शिव प्रसाद मुस्ताक अली गुरु प्रसाद पटेल सोमनाथ प्रधान व अन्य की गरिमामय उपस्थिति रही कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन के साथ-साथ प्रतियोगी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी हरेंद्र राजपूत उप प्रबंधक कार्मिक ने दी

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours