पुल निर्माण पूरा ना होने से निराशा । ठेकेदार ने काम छोड़ बढाई मुश्किलें ।

Estimated read time 1 min read


तहकीकात न्यूज  @  सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ

नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ द्वारा वार्ड नं 4 में निर्माणाधीन पुल को समय ‌सीमा में पूरा ना कराने को देख कर जनता में निराशा देखी जा सकती है। जानकारी के अनुसार वार्ड नं चार में नाला के ऊपर बनी बस्ती में सड़क की चौड़ाई कम होने एवं चढाई होने के कारण वहाँ रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है। जिसको देखते हुए एक पुल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नई परिषद के गठन के बाद पुल निर्माण की प्रकिया शुरु की गयी थी । मगर आधा – अधूरा पुल बनाने के‌‌ बाद लम्बे समय से काम बंद होने से संशय की स्थिति बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि लगभग 26 लाख की लागत से बनने वाला पुल व रोड़ के साथ 33 लाख का रिटर्निंग वाल व अन्य कार्य किया जाना था। मगर रिटर्निंग वाल का ठेका प्राप्त करने वाले ठेकेदार द्वारा काम नहीं करने के कारण पूरी प्रकिया ही अधर में फंसती नजर आ रही है।

मापदंड का पालन नहीं :-

पुल के नीचे ढलाई में आई दरार ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे है। सूत्रों की माने तो पुल निर्माण में क्वालिटी को दर किनार कर मापदंड का पालन नहीं किया गया है !

इस मामले में वार्ड पार्षद का कहना है कि ठेकेदार द्वारा काम नहीं करने के कारण काम रूका है। टेंडर निरस्त कर परिषद के माध्यम से पुनः निविदा की कार्यवाही पूरी कर शीघ्र काम किया जाएगा ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours