राज्य स्थापना दिवस पर 8226 व्याख्याताओं का संविलियन : किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत 1500 करोड़

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क .  रायपुर

राज्य स्थापना दिवस पर 18.38 लाख किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना की तीसरी किस्त 1500 करोड़ दिये जाने और 8226 व्याख्याताओं का संविलियन का स्वागत करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार लगातार जनहित में फैसले कर रही है। कांग्रेस सरकार के अभी दो साल भी नहीं हुये है और पूरे प्रदेश में समृद्धि एवं सुख शांति का एक शानदार दौर जारी है। रमन सिंह सरकार के 15 काले कलुष भरे भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और वादाखिलाफी के 15 सालों को आज कोई याद तक नहीं करना चाहता है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सिंह सरकार और भूपेश बघेल सरकार में बीच का अंतर आज के दोनों फैसलों से और स्पष्ट हो गया है। रमन सिंह सरकार ने 2013 में 2100 रू. धान का मूल्य और 300 रू. 5 साल तक बोनस का वादा किया था जो नहीं निभाया। 15 साल तक शिक्षाकर्मियों का संविलियन के लिये एक पैसे का भी प्रावधान नहीं करने वाली रमन सिंह सरकार की धोखाधड़ी अब खुल कर उजागर हो गयी है। शिक्षाकर्मियों का संविलियन करने वाली भूपेश बघेल सरकार का समर्पण और संकल्प स्पष्ट है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours