कर्मयोगी कार्यकर्ता मरवाही में खिलायेंगे कमलःचंदेल

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क .  रायपुर


छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल ने कहा कि मरवाही में हमारी जीत तय है। जनता से मिल रहे व्यापक समर्थन से भाजपा का कमल जरूर खिलेगा। पार्टी का हर कर्मयोगी कार्यकर्ता मरवाही विजय के प्रण-प्राण लिये जुटा हुआ है। हमारी लड़ाई अलोकतांत्रिक प्रक्रिया से है। उन्होने कहा कि कांग्रेस सत्ता के मद में चूर होकर चुनाव को प्रभावित करना चाहती है। प्रदेश की असफल सरकार को मरवाही की जनता ,जवाब देने का मन बना ली है। हम मरवाही विजय हासिल कर इतिहास रचने जा रहे हैं। मरवाही के परिणाम को लेकर कांग्रेस परेशान है। उन्होने कहा कि मरवाही चुनाव, प्रदेश की सियासी फिजा को बदलने वाला होगा।छत्तीसगढ़ की अंहकारी सरकार को तीन नवम्बर के बाद करारा जवाब मिल जायेगा। विधायक नारायण चंदेल ने मरवाही के कई क्षेत्रों का दौरा कर भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को समर्थन देने की अपील की है।

AS

AS

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours