21 वाँ राज्योत्सव…… अलंकरण, लोकार्पण और वितरण समारोह कार्यक्रम वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से

Estimated read time 1 min read


राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए मनेन्द्रगढ़ विधायक, महापौर, कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी
राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त के रूप में जिले के किसानों को 1570.81 लाख रूपये की राशि अंतरित

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से अलंकरण, लोकार्पण और वितरण समारोह कार्यक्रम वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि सांसद राहुल गांधी रहे और दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसुइया उइके रही। विशिष्ट अतिथियों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित समस्त मंत्रीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पहले सत्र में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त किसानों के खाते में जमा किया गया। जिसमें कोरिया जिले के 17818 कृषकों के बैंक खाते में 15 करोड़ 70 लाख 81 हजार रूपये की राशि अंतरित की गई। इसके साथ ही स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूलों का ई शुभारम्भ और मुख्यंमत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना और मोबाइल यूनिट्स की भी ई लोकार्पण की गई। इसके उपरांत दूसरे सत्र में राज्यपाल अनुसुइया उड़के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से राज्य अलंकरण सम्मान, छत्तीसगढ़ विचार माला का शुभारंभ, सतरेंगा टूरिस्ट रिसार्ट का लोकार्पण, राम वन गमन पथ टूरिस्ट सर्किट का शिलान्यास, फोर्टिफाइड राइस वितरण योजना का शुभारंभ, बूढा तालाब सौंदर्यींकरण का लोकार्पण, बीजापुर विद्युत उपकेन्द्र तथा बारसूर-बीजापुर लाइन का लोकार्पण किया गया। इस वर्चुअल कार्यक्रम में मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल, कलेक्टर श्री एसएन राठौर, सीईओ जिला पंचायत तूलिका प्रजापति, नगर निगम चिरमिरी की आयुक्त सुमन राज स्वान कक्ष से वीडियो कांफ्रेंसिंग से शामिल हुए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours