लगातार दो रात वन अमले को रतजगा कराकर सुबह लौट गया हाथियों का दल

Estimated read time 1 min read

लगातार दो रात वन अमले को रतजगा कराकर सुबह लौट गया हाथियों का दल


तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

बैकुन्ठपुर वनमण्डल के वन परिक्षेत्र खडगवा में पहुंचा 40 हाथियों का झुंड जिस रास्ते से आया था बुद्धवार की सुबह उसी रास्ते से लौट गया। इसके बाद ही वन अमले ने राहत की सांस ली। हालांकि हाथियों के पहुंचने से हड़कंप मचा था। इसके चलते वन परक्षिेत्राधिकारी से लेकर कर्मचारियों ने रतजगा भी किया। वह इस दहशत में थे कि कही झुंड गांव में न घुस जाए।
इस क्षेत्र में पहले भी जंगल के इसी रास्ते से हाथियों का दल कोरबा वन मण्डल के केवई रेंज पहुंचा था। मंगलवार को झुंड में हाथी नजर आने से वन विभाग सकते में आ गया। पूर्व में हाथियों के आतंक से यह क्षेत्र प्रभावित था। ग्रामीण तो इतने दहशत में थे उनकी नींद उड़ गई थी। मंगलवार को भी सबसे पहले हाथियों की धमक की सूचना ग्रामीणों ने ही वन विभाग को दी थी। इसके बाद विभाग सतर्क हुआ। एक टीम बनाकर जंगल के अंदर रातभर निगरानी भी कराई गई। अमले की यह प्लानिंग थी कि झुंड यदि गांव की तरफ बढ़ता है तो किसी तरह हो उसे खदेड़ने का प्रयास करेंगे। लेकिन यह नौबत नहीं आई। झुंड एक जगह पर रुक गया। इसके बाद सुबह उसी रास्ते लौट गया। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर अमले को निगरानी करने का आदेश दिया गया है।
खडगवा वनपरिक्षेत्राधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि वन परिक्षेत्र खंडगवा के बीट कोटया के अंतर्गत ग्राम धनपुर अनबोलनीपारा में लगभग लगभग 40 हाथियों का दल के आने के बाद पूरे क्षेत्र की निगरानी खंडगवा वनपरिक्षेत्र के द्धारा स्टाफ के द्वारा की जा रही है सूचना मिलते ही संसदीय सचिव माननीय अम्बिका सिंह देव भी वहाँ पहुचकर मौके में जायजा लिया एवं अधकारियों से चर्चा की तथा साथ ही कोरिया एसपी से बात करके हाथियों को देखने के लिए उमड़े ग्रामीणों के भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कहा।
इस दौरान हाथियो के दल द्धारा क्षेत्र के 15 किसानो के लगभग 25 हेक्टेयर फसल को तबाह कर दिया। जिसकी क्षतिपूर्ति विभाग के अधिकारियो के द्धारा तैयार कर उनको दिया जायेगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours