स्थानीय रहवासियों को टोल टैक्स में दी जाये रियायत भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कलेक्टर से मुलाकात कर नगरवासियों व ग्रामीणों को टोल प्लाजा से राहत देने की की मांग

Estimated read time 1 min read


तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

पचिरा टोल प्लाजा में मनमानी को लेकर भाजपा ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।भाजपा के जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कलेक्टर से मुलाकात कर नेशनल हाईवे स्थित पचिरा टोल प्लाजा में स्थानीय रहवासियों को रियायत देने की मांग की है। भाजपा के जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने जिला प्रशासन का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि पचिरा टोल प्लाजा में नोटिफिकेशन के आधार पर जिले के निवासियों को 20 किलोमीटर की परिधि में निजी वाहनों को टोल टैक्स मुक्त रखा जाए।

ज्ञापन में कहा गया है कि सूरजपुर शहर व्यवसायिक व प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी अहम स्थान रखता है और यहां के लोगों को अक्सर संभाग मुख्यालय अंबिकापुर सहित अन्य जगहों पर जाना पड़ता है वंही विश्रामपुर की ओर से जिला मुख्यालय काफी संख्या में नित्य कई बार आनाजाना पड़ता है टोल प्लाजा में उन्हें अनावश्यक आर्थिक बोझ के साथ-साथ परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिले के दूरदराज आने जाने वालों को भी विशेष रियायत देने की बात कही गई है साथ ही पंजीकृत व्यवसायिक वाहनों को स्थानीयता के आधार पर छूट मिलनी चाहिए और इसके लिए उनका पता मूल आधार माना जाए।

श्री अग्रवाल ने इस संबंध में कलेक्टर से मुलाकात कर टोल प्लाजा से नगरवासियों व ग्रामीणों को होने वाली दिक्कतों पर चर्चा किया और ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल जिला मंत्री संदीप अग्रवाल सतनारायण जयसवाल पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल सितीकान्त सवाई अधिवक्ता प्रदीप गर्ग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। नेशनल हाईवे में टोल प्लाजा हाल ही में प्रारंभ हुआ है और इसकी शुरुआत से ही टोल टैक्स में रियायत को लेकर मांग की जा रही हैं स्थानीय विधायक खेलसाय सिंह ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग किया है मगर अभी तक कोई हल निकलता नहीं दिखाई पड़ रहा।अब भाजपा ने भी टोल प्लाजा से लोगों को राहत दिलाने कमर कसी है। बताया गया है कि भाजपा के ध्यानाकर्षण के बाद कलेक्टर ने कहा कि इस संबंध में टोल प्लाजा के अधिकारियों से चर्चा की जाएगी और लोगों को राहत पहुंचाने कोई हल निकाला जाएगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours