तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अंबिकापुर प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा का आयोजन 5 नवंबर दिन गुरुवार को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर केंद्र में किया गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन प्रशासन द्वारा जिले के लखनपुर विकासखंड में प्रथम बार प्रयास प्रवेश परीक्षा लखनपुर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया तथा सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक समय सारणी के मुताबिक छात्रों से परीक्षा ली गई प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा नौवीं के दाखिले के लिए 5 नवंबर दिन गुरुवार को 317 छात्रों में से 243 छात्रों ने परीक्षा दी जानकारी के मुताबिक प्रयास आवासीय विद्यालय के प्रवेश के लिए लखनपुर विकासखंड के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र में 317 छात्रों में 243 करीब 76.86% छात्रों ने परीक्षा दी तो वही 73 छात्र अनुपस्थित रहे।

क्षेत्रवासियों ने प्रयास प्रवेश परीक्षा लखनपुर में हर वर्ष कराए जाने की मांग की है जिससे छात्रों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। इस दौरान केंद्राध्यक्ष काशीराम साहू सहित लखनपुर मंडल संयोजक का इस परीक्षा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रहा तथा इनके द्वारा इस कोरोना काल में भी सफलतापूर्वक आयोजन करने का श्रेय मंडल संयोजक को दिया जा रहा अरविंद गुप्ता एवं शिक्षक गण मौजूद रहे। इस पूरी प्रक्रिया में सामाजिक दूरी का भी पालन किया गया है।
as

+ There are no comments
Add yours