जमीन विवाद को लेकर पुत्र ने पिता को पीटा सिर में गंभीर चोट

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन गुरुवार को सुबह 10 बजे ग्राम कोसगा चारपारा निवासी लरंग साय पीता जगन राम हरिजन उम्र 45 वर्ष जमीन विवाद को लेकर अपने सगे पुत्र राजू पिता लरंग साय उम्र लगभग 26 वर्ष निवाशी ग्राम कोसगा चारपारा आपस में काफी कहासुनी होने लगी जिस पर आरोपी पुत्र राजू के द्वारा अपने पिता लरंग साय के सिर में लाठी डंडे से वार कर दिया गया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आने से खून से लथपथ देखकर उनके परिजनों के द्वारा तत्काल 108 संजीवनी को फोन कर बुलाया जिसे तत्काल लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया जा रहा है डॉक्टरों के द्वारा स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भी रेफर किया जा सकता है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours