गुड मॉर्निंग टी विधायक मनेंद्रगढ़ की पहल—–सुबह शहरी क्षेत्रों में आम जनता से हो रहे रूबरू

Estimated read time 1 min read


तहकीकात न्यूज  @  सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ

विधायक मनेंद्रगढ़ डॉ॰ विनय जायसवाल अपने विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से बिना किसी भीड़ के अकेले मिल कर उनकी समस्या जानने का प्रयास कर रहे है। इसके लिए उन्होंने शहरी क्षेत्रों में सुबह के समय व ग्रामीण क्षेत्रों में शाम के वक्त लोगों से मुलाकात कर रहे है। अक्सर देखा जाता है कि जन प्रतिनिधियों के साथ जमी भीड़ के कारण आम जनता का उनसे मिलना नहीं हो पाता है। जिस वजह से जन प्रतिनिधि व जनता के बीच दूरियाँ बन जाती है। जिसका नकारात्मक परिणाम चुनाव के समय देखने को मिलता है। सुबह चाय पर चर्चा जनता की नज्ब टटोलने उनके बीच में जाने का अच्छा माध्यम हो सकता है।


पत्रकारों से मुलाकात :-

मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ॰ विनय जायसवाल स्टेशन रोड में स्थित बल्लू चाय दुकान में पत्रकारों से मुलाकात के दौरान बताया कि उनके द्वारा रोज सुबह अकेले निकल कर सभी लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या जान कर तुरंत निराकरण की कोशिश करते हैं। इस पहल को उसके द्वारा गुड मॉर्निंग चाय पर चर्चा नाम दिया गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours