तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच मौत का सिलसिला भी थम नहीं रहा है। लगातार मौत की खबर सामने आ रही है। शनिवार को भी एक कोरोना संक्रमित की अम्बिकापुर स्थित कोविड अस्पताल में मौत हो गई। मृतक कोरिया जिले के बैकुन्ठपुर के छिदडाढ के आदिम जाति सहकारी समिति के प्रबंधक थे। कोरोना संक्रमित होने पर 4 दिन पहले अम्बिकापुर केे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था पर गंभीर होने की वजह से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था जहां उपचार के दौरान बीती रात उनकी मौत हो गई। उक्त मृतक को सांस लेने में दिक्कत की बात बताई जा रही है।
मुआवजा देने की मांग
समिति प्रबंधक की मौत के समिति संघ के संभागाध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने प्रदेष शासन से कोरोना काल में अषोक पूरी के मौत के बाद मुआवजे की मांग है। उन्होने कहा कि कोरोना काल में शासन के धान खरीदी कार्य का करते हुए कोरोना से संक्रमित हुए और ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विदित हो की अषोक पुरी सहकारी समिति संघ के जिलाध्यक्ष के तौर पर कार्य कर रहे थे।
as

+ There are no comments
Add yours