जिले के 10 ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय स्तर के पर्यवेक्षकों का निरीक्षण भ्रमण संपन्न जिला पंचायत में अधिकारियों ने की एग्जिट मीटिंग, निरीक्षण किए कार्यों पर जताया संतोष

Estimated read time 1 min read


तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरिया जिले मे राष्ट्रीय स्तर की जनहितकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से हो रहा है। हमने जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर हितग्राहियों से बात करते हुए षासन स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन का जायजा लेकर अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन भी किया है। यहां योजनाआंे के हितग्राहियो से संवाद करने के बाद दस्तावेजों की जांच करने पर पाया कि सभी जगह दस्तावेजों का संधारण सही तरीके से हो रहा है और योजनाओं के तहत एजंेसी के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भी अच्छी है। उक्ताषय के विचार जिला पंचायत के मंथन कक्ष में  राष्ट्रीय स्तर के पर्यवेक्षकों ने व्यक्त किए। केंद्रीय दल के अतुल कुमार तिवारी और गौरव विष्वकर्मा नेषनिवार को सुबह जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी तूलिका प्रजापति के उपस्थिति में जिले के अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ मंथन कक्ष में औपचारिक मुलाकात कर अपना भ्रमण अनुभव साझा किया। इस बैठक में पषु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डा एस के मिश्रा, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सभी जनपद पंचायतों के मुख्यकार्यपालन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, समाज कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित अन्य कई विभागों के अधिकारी व जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी व निर्माण विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


       केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देषों के अनुरूप गत 30 अक्टूबर से राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों ने जिले के दस ग्राम पंचायतों में भ्रमण प्रारंभ किया। यह भ्रमण कार्यक्रम गत दिवस तक चलता रहा। इस दौरान इन पर्यवेक्षकों ने जिले के चार जनपद पंचायतों में दस अलग अलग ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया और केंद्रीय योजनाओं के प्रगति का मैदानी तौर पर आंकलन किया। सभी ग्राम पंचायतों में दस्तावेजों की जांच के साथ केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने हितग्राहियों से सीधे जाकर स्वयं बातचीत की। उनके बयान दर्ज किए और ग्राम पंचायत के हितग्राहियों की पूरी जानकारी व आंकड़े भी एकत्र किए। भ्रमण के दौरान केद्रीय दल ने बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत रटगा, सावांरांवा और सलबा का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद दल ने भरतपुर के ग्राम ंपचायत गढ़वार, फुलझर, जनपद पंचायत खड़गंवा के ग्राम पंचायत बोड़ेमुड़ा, खड़गंवा और सोनहत जनपद पंचायत के ग्राम घुघरा, पोड़ी, सलगंवाकला का भी निरीक्षण किया।
      केंद्रीय दल ने एनजीजीबी के तहत बने गौठानों और उसके साथ पड़त भूमि विकास के अंतर्गत फलोद्यान और अंतवर्तीय फसलों की खेती को काफी सराहा। इसे अभिनव पहल बताते हुए उन्होने इसके दस्तावेजों के बारे में भी पूछताछ कर योजनाओं के माध्यम से क्रियान्वयन की भी जानकारी ली। अपने निरीक्षण भ्रमण के दौरान केंद्रीय दल के सदस्यों ने महात्मा गांधी नरेगा के तहत श्रमिकों के घर जाकर जाब कार्ड बैंक खातों में मजदूरी का भुगतान जैसे बारीक बिंदुओं पर आंकलन किया। प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों से भी सीधी मुलाकात कर उनसे योजना का लाभ मिलने पर बात-चीत कर डाटा दर्ज किया। इसके अलावा पेंषन योजनाओं, स्वच्छता संबंधी कार्यों, जल संबंधी योजनाओं के बारे में भी केंद्रीय दल ने सभी ग्राम पंचायतों में जाकर निरीक्षण किया। उनके इस निरीक्षण के दौरान समन्वय अधिकारी के रूप में प्रधानमंत्री आवास योजना के सहायक अभियंता रविन्द्र सोनी साथ रहे। एग्जिट बैठक में केंद्रीय दल ने कोरिया जिले में चल रही केंद्रीय योजनाओं के हितग्राहियों के संबंध में सारे आंकड़े भी एकत्र किए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours