तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
रोशनी और खुशियों का पर्व दीपावली शनिवार को उत्साह के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त में घरों, मंदिरों और प्रतिष्ठानों में विघ्र विनाशक भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और कुबेर की विधि-विधान से पूजा की । वहीं, घरों पर सदस्यों ने दीये जलाए और मिष्ठान वितरित किया।
प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर लोग कई दिन से तैयारी कर रहे थे, शनिवार सुबह से व्यक्तियों में खूब उत्साह दिखा। सुबह घरों की साफ-सफाई के बाद व्यक्तियों ने बाजार का रुख किया। किसी ने पूजन का सामान खरीदा तो किसी ने लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति। साथ में लाई-मिठाई, फूल, दीये की भी खरीदारी की। घरों में महिलाओं ने सुबह पकोड़ी, मीठी रोटी, खिचड़ी आदि पकवान बनाए। शाम को घर के बड़े-बुजुर्गों ने घरों और प्रतिष्ठानों में मुहूर्त के अनुसार पूजा की। घरों, प्रतिष्ठानों के अलावा मंदिरों में सुबह फूल की लड़ियां जबकि शाम को विद्युत झालरों से सजावट की गई। घरों-प्रतिष्ठानों में भी रंगोली बनाने के साथ दीप जलाए गए। इसके साथ ही परिचितों से मिलकर व इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक दूजे को बधाई देते नजर आए।
दीपावली पर खरीदारी के लिए बाजार पूरी तरह पैक रहा। फूल, पूजा, बर्तन, फल, मिठाई व गिफ्ट आइटम की दुकानों पर ग्राहकों की होड़ मच गई। इसके साथ ही ज्वेलरी की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी हुई।
परंपरानुसार दीपावली पर कई लोग गन्ने की पूजा करने की जाती है। इसको लेकर बैकुन्ठपुर बाजार में गन्ने के स्टॉल लगाए गए। जिसमें खरीदारों की भीड़ रही। कई जगह गन्ना 30 से 40 रुपये प्रति पीस बिका।
as

+ There are no comments
Add yours