तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
अपने निजी दुश्मनी के कारण प्रदेश भर में हड़ताल के दौरान हड़ताल पर गए 338 कोरिया जिले के एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों को प्रदेश स्तर पर सरकार से हुए समझौते के उपरांत जहां काम पर ले लिया गया। वहीं कोरिया जिले ने पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्रालय एवं स्वास्थ्य मंत्री के आदेश का खुल्लम खुल्ला माखौल उड़ाते हुए 4 स्वास्थ्य कर्मियों को अब तक लिखित आदेश में बाहाली नहीं दिया है एवं उन्हें 2 महीने से वेतन भी नहीं दिया ।
जबकि बताया जा रहा है कि चारों स्वास्थ्य कर्मी प्रतिदिन अपने अपने कार्यों पर जा रहे हैं वहीं पर कुछ लोगों का तो यह कहना है कि 2 लोगों को काम पर ले लिया गया है किंतु उनको भी वेतन नहीं दिया गया । बड़ी अजीब विडंबना है जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की जो अपने निजी स्वार्थ एवं खुन्नस के कारण 4 घरों में दिपावाली जैसे अति महत्वपूर्ण त्यौहार होने के बावजूद भी अपनी असंवेदनशीलता का प्रदर्शन करते हुए उन्हें वेतन तक देना उचित नहीं समझा । वहीं दूसरी ओर कोरोना अस्पताल में दिपावाली का जश्न मना कर मीडिया में सुर्खियां बटोरने का ख्याल तो रहा। किन्तु उन स्वासथ्य कर्मियो का ध्यान नही रहा जो षासन के कार्यकर्मो को जिम्मेदारी पूर्वक निभाने रहे हैं।
as

+ There are no comments
Add yours