तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
विगत 4 दिनों में कोरिया जिले में कोरोना वायरस से हुए चार मौतों के बाद भी जिले के जिम्मेदारों की आंखें नहीं खुल रही है । इस दौरान जहां कोरोना अस्पताल में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दिपावाली परिवार समेत मनाते नजर आए । वहीं दूसरी ओर उसी दिन जिले में कोविड-हास्पीटल से एक घर का दिया भी बुझ गया । एक ओर कोविड अस्पताल में जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा परिवार समेत खुशियां बांट रहे थे तो दूसरी ओर सोस का 38 वर्षीय युवक ने कोरोना से लड़ते-लड़ते दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि जिले में विगत 4 दिनों से कोरोना के टेस्ट न के बराबर कराए जा रहे हैं जिस कोरोना नए मरीजों की तादाद काफी कम आ रही है । वहीं पर विगत 4 दिनों में 4 मौतों के बाद जिले के कोरोना अस्पताल की व्यवस्था को लेकर कई तरीके का सवाल खड़े हो रहे हैं बताया तो यहां तक जा रहा है कि कोरोना हास्पिटल में भर्ती मरीजों से अनाप-शनाप तरह से पैसे की वसूली की जा रही है । जिसमें एक निश्चित मेडिकल स्टोर से दवा मंगाने एवं एक निश्चित पैथोलॉजी में अनर्गल जांच के नाम पर हजारों की ठगी कोरोना मरीजों के साथ की जा रही है । इस दौरान उनके परिजनों को जान का डर दिखाकर यह सारा खेल खेला जा रहा है और दूसरी ओर जिम्मेदारों के जेब गरम करने का खेल जमकर किया जा रहा है।
आंकड़े भी कम चैकाने वाले नहीं
11 तारीख से 15 तारीख तक जिले में आई टी पी सी आर के माध्यम से मात्र 222 टेस्ट किए गए हैं वह भी बड़े उच्च अधिकारियों के संपर्क वालेे लोगों के । वहीं पर टूनॉट टेस्ट 215 कराए गए तो रैपिड टेस्ट मात्र 308 लोगों के कराए गए । सारे टेस्ट या तो कोविड हास्पीटल में भर्ती लोगों के बताए जा रहे हैं या जिम्मेदारों के खासम खास के। दूसरी ओर जिले में अब तक आईटी पीसीआर के 10378 टेस्ट कराए गए हैं तो टूनाॅट के 6341 व रैबिट टेस्ट 34471 कराए जा चुके हैं।

4 दिनो में 4 मौत से संचालन पर उठे सवाल
कोरिया जिले में अब तक कोरोना पाजेटिव कुल 3428 लोग पाए गए हैं जिसमें वर्तमान में जिले में एक्टिव केस 152 बताए जा रहे हैं वहीं पर अब तक कुल 30 लोगों की मौत कोरोना के वजह से होना बताया जा रहा है जबकि 11 नवंबर के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो जिले में कुल मौतों की तादाद 26 थी । इस दौरान 4 दिनों में 4 मौतों को लेकर किसी जिम्मेदार ने इलाज के नाम पर कमियों को निकालने की कोशिश नहीं की।

चल रहा मरिजो से लूट का खेल
बताया तो यह जा रहा है कि कोविड हासपीटल बैकुंठपुर में भर्ती कोरोना पाजेटिव मरिजो को मौत का डर दिखाकर तरह-तरह के अनंर्गल दवाइयां लिखे जा रहे हैं जिसे एक निश्चित मेडिकल स्टोर से मंगाने का कार्य किया जा रहा है वहीं पर दूसरी ओर जबरन की टेस्ट कराए जा रहे हैं जिसे जानकार गैरजरूरी बता रहे हैं और वह भी एक निश्चित पैथोलैब से कराए जा रहे हैं। जिसके बहाने मरिजो को हजारो की लूट की जा रही है।
as

+ There are no comments
Add yours