इनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

सूरजपुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष भाजपा बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा मंडल अध्यक्ष की घोषणा की गई जिसमें सूरजपुर शहर का मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल “अज्जू” को बनाया गया है एवं शिवनंदनपुर मंडल के अध्यक्ष रामधन बिंझिया को बनाया गया है अजय अग्रवाल पूर्व में नगर पालिका परिषद सूरजपुर के 10 वर्षों तक उपाध्यक्ष रहे एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिले के उपाध्यक्ष के साथ-साथ पार्टी के विभिन्न पदों पर समय समय पर कार्य कर चुके हैं

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा करके जो बड़ी जिम्मेदारी मुझे दी है मैं उसका पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रयास करूंगा मैं प्रदेश /जिला संगठन एवम हमारे वरिष्ठ नेतागणों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि मुझे मंडल अध्यक्ष के रूप में काम करने का अवसर दिया। देवधन बिंझिया मंडल के महामंत्री थे।

a

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours