प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलका, नवीन ग्राम पंचायत पीडीएस भवन….पोषण पुनर्वास केंद्र एवं स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां का किया निरीक्षण

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

खड़गवां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलका का निरीक्षण किया एवं मरीजों के परिजनों एवं स्वास्थ्य केंद्र आने वाले अन्य लोगों की सुविधा हेतु कैंटीन शेड बनाने के निर्देश दिए। इसी तरह निर्माणाधीन नवीन ग्रामपंचायत सह पीडीएस भवन का भी अवलोकन किया। खड़गवां के पोषण पुनर्वास केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्वच्छता बनाये रखने एवं कोविड-19 नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। मरीजों व परिजनों को कोविड-19 के प्रति जागरूक करने कहा। यहां कलेक्टर ने सभी कक्षों एवं वार्डों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य केंद्र में कैंटीन बनाने के निर्देश दिये जिससे स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों के परिजनों व अन्य लोगों के लिए बैठ कर भोजन व जलपान करने की व्यवस्था मिल सके।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours