ग्रामीणों से क्षति की ली जानकारी, जंगल ना जाने एवं समूह में रहने व काम करने की दी समझाइश
तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कलेक्टर कोरिया एस एन राठौर आज कोरिया वनमंडल के डीएफओ एमोतेमसू आओ एवं एस पी चंद्रमोहन सिंह के साथ जिले के विकासखण्ड खड़गवां के हाथी प्रभावित क्षेत्र पहुँचे। खड़गवां के ग्राम पंचायत जरौंधा अंतर्गत प्रभवित क्षेत्र में पहुंचकर कलेक्टर ने ग्रामीणों से मकानों, फसलों और मवेशियों को हुई क्षति पर चर्चा की एवं जानकारी ली। हाथियों के दल से सुरक्षा एवं बचाव हेतु तैनात जवानों से कलेक्टर ने गांव में सुरक्षा हेतु किये जा रहे उपायों की जानकारी ली। जवानों ने बताया कि हाथियों का दल कटघोरा डिवीजन में पहुंच चुका है। कलेक्टर श्री राठौर ने कहा कि मशाल जलाने व अन्य उपायों को जारी रखें। जिला प्रशासन, पुलिस एवं वन विभाग हर मदद के लिए तैयार है। उन्होंने ग्रामीणों से अकेले ना घूमने एवं जंगल ना जाने की तथा समूह में रहने व काम करने की समझाइश दी।

ग्रामीणों को सामूहिक रूप से एक जगह ठहराने की व्यवस्था हेतु कलेक्टर ने संबंधित सरपंच को निर्देशित किया एवं ग्रामीणों के समूह में ठहरने की व्यवस्था हेतु डीएफओ व एसपी के साथ स्वयं ग्राम जरौंधा के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल भवन व छात्रावास का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि 13 दिनों से इस इलाके में 45 हाथियों का दल विचरण कर रहा था। जो अब कटघोरा डिवीजन निकल चुका है।
as

+ There are no comments
Add yours