तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लैगा में नवीन धान खरीदी केंद्र बनाया गया है जहां चबूतरा निर्माण कार्य का भूमि पूजन कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। ग्राम पंचायत लैगा के जनप्रतिनिधियों सहित आसपास के 10 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के द्वारा धान खरीदी केंद्र बनाए जाने की मांग कांग्रेस जनप्रतिनिधियों से की गई थी जिसके बाद लखनपुर के कांग्रेस प्रदेश सदस्य विक्रमादित्य सिंह देव , ब्लाक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता , जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव , मंत्री प्रतिनिधी रणविजय सिंह देव मांगों से अवगत होते हुए स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री के समक्ष धान खरीदी केंद्र बनाए जाने की मांग रखी गई थी जिस पर स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा धान खरीदी केन्द्र बनाए जाने सहमति देते हुए चबूतरा निर्माण कार्य कराए जाने की स्वीकृति दी गई है 19 नवंबर दिन गुरुवार को लखनपुर विकासखंड के ग्राम लैगा में निर्माण कार्य का भूमि पूजन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य देव कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, सराफत अली, दिनेश तायल , , अमित बारी वार्ड पार्षद ने किया। नयाधान खरीदी केन्द्र बनने से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है भूमि पूजन के दौरान जयसिंह कुरूम संरपच, तुलेश्वर , चुलेश्वर उपसंरपच, गंगाराम, नन्दलाल राजवाड़े , भूपेन्द्र पैकरा, भानू राजवाड़े, ओमप्रकाश सचिव, दलपत सिंह ग्रामवासी काफी संख्या में मौजुद रहे ।
as

+ There are no comments
Add yours