तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
नायक फिल्म की तर्ज पर शहर के एक बालिका शुक्रवार को जिले के पुलिस अधीक्षक की भूमिका में दिखी। इसी बालिका एस पी के दायित्वों का निर्वहन किया। अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस पर कोरिया पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह के द्वारा 5 वर्षीय त्रिशा अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक ने 1 घंटे के लिए कोरिया जिले का पुलिस अधिक्षक बनाया। इस सबंध में जिले के पुलिस अधिक्षक चन्द्र मोहन सिंह ने बताया कि बच्चों को महिलाओं पर होने वाले अत्याचार, सामाजिक बुराइयां, नशा विरोधी अभियान सहित अनेक महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे पुलिस समय समय पर कार्यक्रम कर बताती रहती है। एसपी की ओर से बालिका सशक्तीकरण को लेकर की गई इस पहल से पुलिस ऑफिसर बनीं बालिका उत्साह से लबरेज दिखीं।
सभी प्रकोष्ठों की दी जानकारी
एसपी ऑफिस पहुंची बालिका को पुलिस विभाग की बारीकियों से अवगत कराया गया। थाने में महिला उपनिरीक्षक तो एसपी कार्यालय में एएसपी ने विभाग से जुड़े सभी प्रकोष्ठों व उनके कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।
as

+ There are no comments
Add yours