तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
दिनांक 20 / 11 / 2020 को पंचायत भवन बुलाकीटोला जनपद मनेन्द्रगढ़ जिला कोरिया में डी. डब्ल्यू . सी मिटिंग सम्पन्न हुआ मिटिंग के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरों जी थे । राज्य मंत्री जी के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किये जा रहे छत्तीसगढ़ के आम जनता के लिये लाभकारी योजनाओं की जानकारी दिया गया । व उनके द्वारा संगठन के कार्यों की भी प्रशंसा किया गया । उनके द्वारा ये कहा गया कि संगठन के समस्त पदाधिकारी व सदस्य अपना खर्च कर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं ।

उन्होंने समय होने पर संगठन के सभी कार्यकर्मों मे उपस्थित रहने का अश्वासन दिया गया । संगठन के प्रदेश समन्वयक गुलखान के द्वारा संगठन की सोच संगठन का कार्य मिशन स्वराज से पूर्ण स्वराज की सभी पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग की मांग रखी गई सभी पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा संगठन के साथ मिल कर पूर्ण स्वराज लाने मे अपना सहयोग देने की एक राय से सहमति प्रदान कि गई । बैठक का संचालन संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शरण सिंह ने कि उनके द्वारा भी संगठन के विषय मे जानकारी दिया गया । संगठन के सम्भागीय समन्वयक संगीता राजवाड़े के द्वारा कहा गया कि हम ग्राम सभा को जिस दिन मजबूत कर लिये पूर्ण स्वराज कि दिशा मे महत्वपूर्ण कड़ी होगा हम सभी पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि ग्राम सभा को मजबूत करें.।

कोरिया संगठन के कार्यकारणी अध्यक्ष मुख्तार अहमद ने कहा कि हम सभी प्रतिनिधियों को संगठित हो कर संगठन को मजबूत करें । हम संगठित होंगे तभी पूर्ण स्वराज पा सकते हैं ।सम्बोधन कि कड़ी मे कई महिला व पुरुष पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी । प्रतिनिधियों को पंचायत कार्य मे आने वाले परेशानियों को भी उनके द्वारा रखा गया । बैठक मे जिला समन्वयक लक्षमण सिंह गुर्जर , ब्लाक समन्वयक मनेन्द्रगढ़ महेन्द्र सिंह , ब्लाक समन्वयक जनकपुर अ. करीम , जनपद अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ डा. विनय सिंह , वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व जनपद सदस्य आर. एन. पटेल , पूर्व जनपद सदस्य सुश्री शैलजा सिंह ,डी डब्ल्यू सी.मेम्बर महेश साहू के साथ सभी उपस्थित रहे एवं बी. डब्ल्यू सी मेम्बर और काफी संख्या मे जनपद सदस्य , सरपंच , पंच , उपस्थित रहे कार्यक्रम राष्ट्रीय गीत से प्रारंभ किया गया व राष्ट्र गान के समाप्त किया गया ।
संगठन की ओर से समस्त उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों का आभार उन्हें कोटि कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
as

+ There are no comments
Add yours