परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढाने को जागरूकता रथ रवाना ….21 नवंबर से 4 दिसंबर तक मनाया जा रहा पखवाड़ा …..दो चरणों में संचालित हो रहा कार्यक्रम

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम की कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर से जागरुकता रथ रवाना किया गया। इस रथ के माध्यम से जिले के प्रत्येक विकासखंड में 5 दिनों तक पुरुष नसबंदी के लिए प्रेरित करते हुए लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया जाएगा। प्रचार प्रसार रथ को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेष्वर शर्मा द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेष्वर शर्मा ने बताया, “पखवाड़ा के दौरान दंपती संपर्क अभियान 21 से 27 नवंबर तक और 28 नवंबर से 04 दिसंबर तक द्वितीय चरण में सेवा प्रदान की जाएगी,पखवाड़ा में 21 नवंबर से 02 सप्ताह तक मुख्यता वेसेक्टॉमी यानि पुरूष नसबंदी पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा ।“ उन्होने बताया,गतवर्ष 2019 में नसबंदी कराने में पुरुषों की भागीदारी में हमारा जिला अग्रणी रहा है जो कि जिला के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सक्रियता से संभव हो सका। इस साल भी यह क्रम जारी रखने का प्रयास रहेगा।


डीपीएम रंजना पैकरा ने बताया ,”लक्ष्य बनाकर प्रचार-प्रसार अभियान शुरु कर दिया गया है। पुरुष नसबंदी पखवाड़े के तहत प्रचार अभियान में कोरोना संक्रमण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए संदेश देने रथ गांव-गांव पहुंचेगा। गांव-गांव लक्ष्य दंपत्तियों को व्यक्तिगत संपर्क कर महिला नसबंदी कराने के स्थान पर पुरूष नसबंदी के लाभ की जानकारी दी जाएगी। इस सप्ताह के दौरान पुरुष नसबंदी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।


उन्होने बताया,” मोबिलाइजेशन फेस में आयोजित की जाने वाली गतिविधियां के लिए डिजिटल माध्यम के प्रयोग को बल दिया जाएगा। अभियान के दौरान पखवाड़े के पहले चरण में समुह चर्चा, व्यक्तिगत चर्चा, पोस्टर व पाम्पलेट का वितरण कर गांवों में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराया जाएगा। माइकिंग के माध्यम प्रचार रथ में पुरुष नसबंदी के फायदे हितग्राहियों को बताए जाएंगे। साथ ही कन्टेनमेंट एवं बफर जोन में मोबाइल वेन की व्यवस्था कर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
जागरुकता रथ के शुभारंभ के अवसर पर आज डीपीएम रंजना पैकरा,डीएसओ डां कार्तिकेय ,डीएएम सुधांषु श्रीवास्तव, डीडीएम रंजीत आदि उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours