आपस में बातचीत होना बेहद जरूरी, इससे यह पता चलता है कहां कमियां हैं और कहां सुधार की जरूरत

Estimated read time 1 min read

वेब डेस्क  @  तहकीकात न्यूज . अम्बिकापुर

लगातार विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के बीच बातचीत होती रहनी चाहिए। इससे ही पार्टी और संगठन में मजबूती आती है, सरकार के साथ समन्वय बनाने की जिम्मेदारी संगठन की है, अपनी बात आप अपने अनुषांगिक संगठन के जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष के पास रखें, यहां से भी काम नहीं हो पा रहा तो जिला कांग्रेस के अध्यक्ष एवं उनके माध्यम से विधायक एवं मंत्री से बातचीत करें, सामंजस्य बनाये। उक्ताशय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने युवा काँग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा युवा संवाद में किये जा रहे सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों बाद कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आयी है। ऐसे में उम्मीद और अपेक्षाएं अधिक है, आप लोगों को लगातार लोगों के बीच जनहित के कार्यों को करने की जरूरत है। छोटे से लेकर बड़े हर कार्य के लिए प्रयास कीजिये, आमजनों के साथ खड़ा होईये, यही सच्ची जन सेवा है। आप अपने बूथ पर तभी मजबूत होंगे जब आप वहां के मुद्दों को वहां की समस्या को लेकर लगातार संघर्षरत रहेंगे, आप लगातार उनके बीच रहें। युवा कांग्रेस केवल धरना-प्रदर्शन करने वाली संगठन नहीं है। युवा कांग्रेस का कार्य बहुत बड़ा है, किन्तु आप केवल धरना-प्रदर्शन तक सीमित हो गये हैं। विधायक, मंत्री, जिला अध्यक्ष इनसे बेहतर समन्वय तभी स्थापित होगा जब आप खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, लोककला हर तरह के कार्यक्रम को करें, लोगों से हर क्षेत्र में संवाद स्थापित करें। जिस दिन ऐसा होगा, निश्चित ही आपके सभी काम होंगे।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूरनचंद पाढ़ी ने कहा कि अभी सवाल आया कि युवा कांग्रेस लोगों के बीच कैसे कार्य करे। कार्य तभी होगा जब आप लोगों के बीच रहेंगे, पेयजल का मुद्दा हो, राशनकार्ड का मुद्दा हो, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का मुद्दा हो, धान कि खरीदी का मुद्दा हो, बोनस का मुद्दा हो, कर्ज माफी का मुद्दा हो, गोधन न्याय योजना हो हर बात की पूरी और सटीक जानकारी आपके पास होनी चाहिए। तभी आप लोगों को भी बता पाएंगे और उनके काम को लेकर जब सरकारी कार्यालयों में पहुंचेंगे तो काम भी अच्छे से करा पाएंगे। बेहतर समन्वय के लिए जरूरी है लगातार अपनों के बीच रहना है, ज्यादा नहीं केवल एक बूथ को अच्छे से पकड़ कर रखिये, एक-एक बूथ पर यदि आप सबने अच्छे से कार्य कर लिया तो आगामी कोई भी चुनाव हो, हम सभी बूथों पर विजयी होंगे। हर स्तर पर जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, काँग्रेस के समस्त अनुषांगिक संगठनों, बूथ एवं गांव में लगातार कार्य और मिलना-जुलना ही अच्छा समन्वय देता है। छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव युवा कांग्रेस संतोष कुलकुंडा ने कहा कि आप किसके बदौलत यहां पर हैं, आप लोकसभा अध्यक्ष हैं, आप विधानसभा अध्यक्ष हैं, आप महासचिव हैं, आप सचिव हैं, आप कैसे इस पद पर हैं। क्यों कि आपकी एक संगठन है, जिसके नियम हैं, अनुशासन है। यदि यहीं नहीं होगा तो आप कैसे होंगे, संगठन से आप हैं। और संगठन के कार्यों को करने के लिए, इसके विस्तार में लिए लगातार पार्टी के साथ कार्य करें। ऊपर से मिल रहे निर्देशों का अनुशासन के साथ कार्य करें।


कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. अहमद पटेल एवं आसाम के पूर्व मुख्यमंत्री गोगोई जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। 2 मिनट का मौन रख कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने सभी युवा कार्यकर्ताओं को संविधान दिवस पर संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिला कर कार्यक्रम को शुरू किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव, वानोषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, प्रदेश महासचिव द्वितेन्द्र मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, जनपद अध्यक्ष ननकी सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संतोष कुलकुंडे, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूरनचंद पाढ़ी, आशीष अवस्थी, जनपद उपाध्यक्ष सीतापुर शैलेश सिंह, रणविजय सिंह, जिला अध्यक्ष अजय सिंह,आलोक सिंह, विष्णु सिंह, वीरेंद्र सिंह, निक्की खान, उत्तम राजवाड़े, सतीश बारी, नीतीश चौरसिया, निखिल विश्वकर्मा, विकल झा, हिमांशु जायसवाल, आशीष जायसवाल, कृतिका पांडेय, प्रितिका विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours