जिला न्यायालय में विधि दिवस का किया गया आयोजन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

जिला न्यायालय परिसर में उपस्थित पैनल अधिवक्तागण एवं पैरालीगल वालेंटियर्स के बीच विधि दिवस के उपलक्ष्य में वार्ता एवं वेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश हेमन्त सराफ एवं न्यायिक मजिस्टेªट प्रथम श्रेणी उमेश कुमार भागवतकर उपस्थित थे। उक्त वार्ता एवं वेबीनार में अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश के द्वारा भारतीय संविधान के संवैधानिक मूल्यों तथा मूल सिद्धान्तों के संबंध में आवश्ययक जानकारी प्रदान किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति प्रतापपुर द्वारा भी व्यवहार न्यायालय परिसर प्रतापपुर में वार्ता एवं वेबीनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्ष एवं अपर जिला न्यायाधीश तालुका विधिक सेवा समिति जी.के.नीलम एवं व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 समीर कुजूर द्वारा संविधान के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी। उक्त वार्ता एवं वेबीनार कार्यक्रम में पैनल अधिवक्तागण उपस्थित थे। उपरोक्त वार्ता एवं वेबीनार कोविड-19 कोरोना महामारी की गाईड-लाईन का पालन करते हुये एवं सोशल डिस्टेंशिग का पालन करते हुये आयोजित किया गया। विधि दिवस के उक्त आयोजित वार्ता एवं वेबीनार में पैनल अधिवक्ता एवं पैरालीगल वालेंटियर्स से जन-जन तक उनके विधिक अधिकारों के संरक्षण संबंधी जानकारी पहुंचाने हेतु अपील की गयी। संविधान दिवस के अवसर पर नालसा द्वारा किये जा रहे वेब प्रसारण कार्यक्रम से जुड़कर संविधान के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। 

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours