एस ई सी एल मुख्यालय चिरमिरी क्षेत्र में हुआ कोविड-19 टेस्ट 108 अधिकारी व कर्मचारियों का कोरोनावायरस टेस्ट हुआ

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र महाप्रबंधक घनश्याम सिंह के निर्देश पर मुख्यालय चिरमिरी क्षेत्र में राज्य शासन व जिला प्रशासन के सहयोग से कोविड-19 का टेस्ट शिविर लगाया गया जिसमें 108 अधिकारी एवं कर्मचारियों का कोविड-19 टेस्ट विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया उक्त जानकारी देते हुए डीके बेहरा क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक चिरमिरी क्षेत्र ने बताया कि इस कोविड-19 टेस्ट में डॉ आर एस यादव चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में एस एन बनर्जी सहायक नोडल ‘ किरण पांडे बी ई ई , बन्टी पैकरा धर्मेंद्र दीपक पटेल श्रीकांत पटेल मेहरून्निसा किरण टंडन व अन्य लोगों ने विशेष योगदान दिया।

मुख्यालय चिरमिरी क्षेत्र में आयोजित इस कोविड-19 टेस्ट मैं उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को विशेष जानकारी देते हुए डॉ आर एस यादव ने बताया कि यदि आप को बुखार खांसी सांस लेने में तकलीफ शरीर में दर्द स्वाद या सूंघने की क्षमता में कमी गले में खराश बंद या बहती नाक उल्टी दस्त हो तो इसे वर्तमान में हल्के में ना लें यह करो ना हो सकता है। डॉ यादव के अनुसार इस प्रकार के लक्षण दिखने पर 24 घंटे के भीतर अपने निकटतम स्वास्थ केंद्र में कोरोनावायरस की जांच अवश्य करवाएं या निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क करें डॉ यादव के अनुसार सतर्क रहने व तुरंत उपचार से कोरोनावायरस संभव है इसमें किसी प्रकार की भी लापरवाही ना बरतें सतर्क सावधान व सुरक्षित रहें और अपने साथ-साथ अपने परिवार व साथियों को भी कोविड-19 संक्रमण से बचाएं

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours