तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
मामला पोडी थाना के अंतर्गत का है जहां पर 52 पदों पर दांव लगाकर लंबा खेल खेला जा रहा है।
जिसमें नवापारा., पोडी नर्सरी से लेकर चिताझोर के सागौन नर्सरी में इन दिनों जमकर दुआरिया दांव लगा रहे हैं जिसमें बाहर से भी जुआ खेलने वाले लोग इस महफिल में पहुंच रहे हैं
जानकारी के अनुसार जिसमें क्षेत्र के कुछ चुनिंदा लोगों का नाम सबसे पहले आता है जो कि इस पूरे खेल में रणनीतिकार के तहत कार्य कर रहे हैं जोकि स्थानीय पोडी कालरी
के बताए जा रहे हैं।
जिसमें पोडी थाना से महज 1 किलोमीटर दूर के रेंज पर वार्ड नंबर 1 चित्ताझोर के नर्सरी में 52 परियों पर जमकर दाव लगाया जा रहा है।
जिसमें रात में जुआ का खेल खेला जा रहा है। जिसमें नर्सरी में 1 किलोमीटर दूर के रेंज पर गाड़ियां खड़ी होती हैऔर उसके 500 मीटर दूरी के बाद जुआ का खेल खेला जाता है ताकि लोगों को इसकी भनक ना पड़े।
पोडी थाना की सक्रियता बिल्कुल शुन्य —पूरी थाना के द्वारा इस पर अब तक किसी तरह से कोई भी कार्रवाई नहीं की जा सकती है जबकि पूर्व में प्रशिक्षु डीएसपी गिरजा शंकर साहू के द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई कर अवैध कार्यों पर लगाम लगाने की कोशिश की गई थी लेकिन फिलहाल अब पुलिस थाना की सक्रियता बिल्कुल शून्य हो चुकी है और गश्त के साथ साथ पेट्रोलिंग भी नहीं की जा रही है जिस कारण
अवैध कार्य अपने चरम पर है तो वहीजानकारी के अनुसार बाजार में दबी जुबान से यह चर्चा है कि इस कार्य में पुलिस की दोहरी भूमिका संलिप्तता है।
गिरिजा शंकर साव (पोड़ी थाना प्रभारी)” अवैध कार्यों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से कार्रवाई की जाएगी
as

+ There are no comments
Add yours