7 हाथियों का दल फिर पहुंचा बैकुन्ठपुर के पिपरहिया, गांव में दहशत

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बैकुन्ठपुर वनमण्डल के परिक्षेत्र क्षेत्र बैकुन्ठपुर के पुरी के जंगल में फिर से एक बार हाथियों का झुंड पहुंच चुका है, जिससे क्षेत्र के गांवों में दहशत है। वन विभाग द्वारा आसपास के गांवों में मुनादी करा दी गई है कि कोई भी जंगल की ओर न जाए। बताते चले कि अक्टूबर माह में यह हाथियों का दल बैकुन्ठपुर वन परिक्षेत्र से होते हुए सुरजपुर के जंगल पहुंचा था। उस समय इन हाथियों के दल ने आसपास के गांवों में करीब 15 दिनों तक क्षेत्र के खेतों में धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद यह हाथियों का दल कोरिया जिले के सीमा से लगे सुरजपुर जिले के जंगल में पहुंच गया था।

फिर लगातार इन हाथियों के झुंड वापसी बैकुन्ठपुर क्षेत्र के जंगल में होने की खबर बीती रात मिली । बैकुन्ठपुर वन परिक्षेत्र के वनपरिक्षेत्राधिकारी अखलेष मिश्रा ने बताया कि 7 हाथियो का दल के पिपरहिया से सलबा, सलका होते हुए बिषुनपुर सोनहत वनपरिक्षेत्र में जाने की संभावना है। उन्होने बताया कि इस दौरान सबंधित गावो में हाथी विचरण संभावित क्षेत्र में 27 नवंबर की रात हाथियों के दल में करीब 7 की संख्या है, जो बैकुन्ठपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पिपरहिया के समीप देखी गई है। हाथियों के इस क्षेत्र के जंगल में फिर से आने के बाद वन अमला अलर्ट हो गया है तथा हाथियों की उपस्थिति की सतत निगरानी की जा रही है। बताया जा रहा है कि हाथियों का दल लगातार क्षेत्र के जंगल से लगे खेतों में धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours