तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
जिसमें बिगड़े मौसम के बीच पड़ रही कड़ाके के ठंड से राहत दिलाने के लिए संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र परिवार जरूरतमंदों को ऊनी गर्म कंबल प्रदान करके प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने का सार्थक प्रयास कर रही है।
उपरोक्त विचार चिरमिरी क्षेत्र के एनसीपीएच इकाई में संपदा महिला मंडल द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूनम सिंह अध्यक्षा संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र ने व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा हम सब का कर्तव्य है इन्हीं विचारों को लेकर संपदा महिला मंडल अपने सीमित संसाधनों से जनहित में समय-समय पर विभिन्न कार्य करते आ रही है
जिससे कि इन कार्यों से लोगों को राहत व मदद मिल सके । संपदा महिला मंडल के इस कार्य से 31 जरूरत मंद व वृद्ध महिलाओं को लाभ प्राप्त हुआ। इस अवसर पर शबीहा अहमद, मिमोती दास, द्रोपती गुप्ता सरिता वर्मा श्रीमती मीना चौहान अर्चना गोलाइट ने महत्वपूर्ण योगदान दिया आयोजन में पौष्टिक आहार के साथ-साथ कोरोना से बचाव के लिए मास्क भी प्रदान किए गए ।
as

+ There are no comments
Add yours